Advertisement
योग दिवस से पहले PM मोदी ने UNGA अध्यक्ष को भेजा खास पैगाम, दुनिया को दी बड़ी सीख

पीएम मोदी ने सितंबर 2014 में महासभा में अपने संबोधन में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का सुझाव दिया था।
पीएम मोदी ने योग को हमारी प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार बताते हुए कहा, यह एक्सरसाइज के बारे में नहीं है। बल्कि, स्वयं, दुनिया और प्रकृति के साथ एकता की भावना की खोज करना है। यह हमारी जीवन शैली को बदलने और चेतना पैदा करने में मदद कर सकता है। यह हमें जलवायु परिवर्तन से निपटने में भी मदद दे सकता है।
बता दें कि पहला योग दिवस 2015 में मनाया गया था। यहां तक कि कोरोना संकट के दौरान साल 2020 और 2021 में भी वर्चुअल तरीके से योग दिवस मनाया गया था। संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व में योग दिवस एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का उत्सव बन गया है।
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


