Before the allegations against Akali Dal, see Captain new and old books - Badal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अकाली दल पर आरोप लगाने से पहले कैप्टन नई व पुरानी किताबें देखे-बादल

khaskhabar.com: बुधवार, 02 मई 2018 7:05 PM (IST)
अकाली दल पर आरोप लगाने से पहले कैप्टन नई व पुरानी किताबें देखे-बादल
चंडीगढ। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कांग्रेस सरकार द्वारा 12वीं की इतिहास की पुस्तक से सिखों के इतिहास को कम करने के मामले में बोलते हुए कहा कि अकाली दल पर आरोप लगाने से पहले मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह को चाहिए कि नईं आई पुस्तक तथा पुरानी पुस्तक मंगवा कर एक बार देख ले। उसके बाद किसी निष्कर्ष पर पहुंचे । सिखों का इतिहास एक महान इतिहास है और उसे अपने सिलेबस से हटाना युवाओं को सिख इतिहास से वंचित करने के बराबर है। उनकी अंतरात्मा अपने आप ही इस गलती को मानेगी। बादल ने जीरा मामले में कांग्रेस के स्टैंड पर बोलते हुए कहा कि सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री का फर्ज बनता है कि सारी पार्टियां तथा पार्टी कार्यकर्ता उसके लिए एक समान हो और आपसी द्वेष को भुलाकर अपना फर्ज पूरा करना चाहिए। बादल ने कहा कि हर फ्रंट पर कांग्रेस सरकार नाकाम साबित हुई है। शाहकोट उपचुनाव चुनाव पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों का फैसला आपके सामने आ ही जाएगा और कांग्रेस की कार्यशैली तथा वादाखिलाफी का जवाब उन्हें मिल जाएगा। दयाल सिंह मजीठिया यूनिवर्सिटी का नाम बदलकर वंदे मातरम यूनिवर्सिटी रखने पर भी बादल ने अफसोस जाहिर किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement