Bedding provide by rotary club for children-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रोटरी क्लब की ओर से बच्चों को बिस्तर उपलब्ध करवाए गए

khaskhabar.com: शनिवार, 10 दिसम्बर 2016 1:54 PM (IST)
रोटरी क्लब की ओर से बच्चों को बिस्तर उपलब्ध करवाए गए
अंबाला। शहर के आब्जर्वेशन होम में रोटरी क्लब ने बच्चों को सोने के लिए गद्दे वितरित किए। इस मौके पर सेशन जज दीपक गुप्ता मौजूद रहे। सर्दी का सीजन शुरू होने से आब्जर्वेशन होम में बच्चों को सर्दी का सामना करना पड़ रहा था जिसके चलते सेशन जज दीपक गुप्ता ने रोटरी क्लब से बच्चो की जरूरत को पूरा करवाया। सेशन जज ने कहा कि बच्चो को गद्दों की जरूरत थी लेकिन सरकारी प्रोसेस से ज्यादा समय लगता है इसलिए रोटरी क्लब के सहयोग से बच्चो को गद्दे दिए गये हैं। हरियाणा के अंबाला में बच्चों के लिए इकलौता स्पेशल होम बनाया गया है और इसके साथ ही आब्जर्वेशन होम भी चलाया जा रहा है। जिसके चलते 44 बच्चों की क्षमता वाले आब्जर्वेशन होम में 150 बच्चे हैं जिसके चलते बच्चो की जरूरते भी है लेकिन सरकारी प्रोसेस में बच्चो की जरूरत पूरा होने में काफी समय लगता है। अंबाला के सेशन जज दीपक गुप्ता ने रोटरी क्लब के सहयोग से बच्चों को लिए गद्दे वितरित किये ताकि बच्चो को ठंड में ठिठुरना न पड़े। सेशन जज दीपक गुप्ता ने कहा कि वे आब्जर्वेशन होम में निरीक्षण के लिए आते रहते हैं। जिसमें बच्चो की कुछ समस्याएं भी सामने आती है। नोटबंदी को ऐसे रखा गया था सीक्रेट

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement