नागौर। अपर जिला मजिस्ट्रेट ने एक परिपत्र जारी कर सभी सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों से पाक से आने वाले फोन के प्रति सावचेत रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि महानिरीक्षक इंटेलिजेंस के अनुसार पाक खुफिया विभाग यहां के सरकारी कर्मचारी की पहचान कर उन्हें प्रभोलन देकर विभिन्न जानकारी जुटाने का प्रयास कर सकते हैं। ऐसे फोन आने पर तत्काल इसकी जानकारी अपने उच्च अधिकारी को दी जाए।