Bawlia Baba anniversary -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बावलिया बाबा की 104 वीं पुण्यतिथि रविवार को

khaskhabar.com: शनिवार, 07 जनवरी 2017 5:00 PM (IST)
बावलिया बाबा की 104 वीं पुण्यतिथि रविवार को
झुंझुनूं। हाथों में नीले पताकाए...और मुख से बाबा का जयकारा ऐसी की कुछ तस्वीर देखने को मिली जिले के चिड़ावा कस्बे में । नगर देव से विख्यात पंडित गणेशनारायण बावलिया बाबा की 104 वीं पुण्यतिथि पर चिड़ावा बावलिया बाबा की भक्त में रम गया। शहर हो या फिर आस-पास के गांव। सब चिड़ावा की ओर ही अपने कदम बढ़ाते हुए नजर आए। शनिवार की सुबह श्री गणेश घाट सेवा समिति की ओर से 251 निशान यात्रा पिलानी रोड स्थित डिप्टी ऑफिस के पास भगीनिया जोहड़ से विधिवत पूजा अर्चना के बाद शुरू हुई। बाबा की बैकुंटी और हाथों में निशान लेकर डीजे पर नाचते गाते भक्त। ये ही नजारा देखने को मिला। इससे पहले निशान पूजा में पंस प्रधान कैलाश मेघवाल, नगरपालिका चेयरमैन मधु शर्मा एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष सुभाष शर्मा भी शामिल हुए। निशान यात्रा में बाबा की संजीव झांकी भी सजाई गई तथा वहीं सेवाभावी लोगों ने बाबा के प्रिय बड़ा एवं शैळ का प्रसाद भी वितरित किया। क्या महिलाएं, क्या पुरूष और क्या बच्चे सभी बाबा को रिझाने के लिए बड़ी संख्या में मंदिर में पहुंचे। बाबा की समाधि स्थल पर आयोजित मेले में भी बच्चों एवं महिलाओं, युवाओं ने खूब लुप्त उठाया। तपोस्थली चौरासिया मंदिर में लगे विशाल भण्डारे में भक्तों ने बड़ी संख्या में बाबा के प्रिय सिरा, सुसवा का प्रसाद वितरित किया गया।

[@ जानिए कहां रहते थे अंतिम हिंदू सम्राट विक्रमादित्या, क्या है नाम..]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement