शिक्षकों,कर्मचारियों पर लाठी चार्ज, एक की मौत, कई घायल
khaskhabar.com: गुरुवार, 08 दिसम्बर 2016 11:25 AM (IST)
लखनऊ। हजरतगंज में प्रदर्शन कर रहे
अध्यापकों पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि
कई लोग घायल हो गए। दरअसल पुरानी पेंशन की मांग को लेकर पेंशन बचाओ मंच के बैनर
तले लक्ष्मणमेला मैदान से शिक्षक और कर्मचारी हजरतगंज पहुंचे। जहां पर उन्होने
विधानसभा की तरफ बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस और शिक्षकों के बीच झड़प हो गई। जिसके
बाद पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। जहां से शक्ति भवन पहुंच कर लोगों ने रास्ता जाम
कर दिया। रास्ते से नहीं हटने पर दोपहर तीन बजे पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। जिसमें कि रामआसरे की लाठीचार्ज में मौत
हो गई जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया
है।
खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी