Bathinda to Rajpura will double track railway track-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजपुरा बठिंडा रेलवे ट्रेक होगा डबल ट्रेक

khaskhabar.com: बुधवार, 21 दिसम्बर 2016 9:33 PM (IST)
राजपुरा बठिंडा रेलवे ट्रेक होगा डबल ट्रेक
अम्बाला। राजपुरा बठिंडा रेलवे ट्रेक को डबल किए जाने को लेकर मोदी केबिनेट ने मंजूरी दे दी है। जिससे यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा। माना जा रहा है कि ऐसा अनुमान है कि डबल रेलवे ट्रेक 5 साल में बनकर तैयार हो जाएगा और ट्रेक पर गाड़ियों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। रेलवे ट्रेक डबल होने से यात्रियों को तो फायदा मिलेगा ही। साथ ही रेलवे की आमदनी भी बढ़ेगी। इसे लेकर अंबाला डिवीजन के मंडल रेल प्रबंधक ने पत्रकारवार्ता में बताया कि रेलवे ट्रेक पर अनुमानित खर्च करीब साढ़े बारह सौ करोड़ रुपए था। जिसे बढ़ाकर 1465.59 कर दिया गया है। डबल ट्रेक बनने से स्थानीय लोगों के साथ व्यापार में भी काफी फायदा होगा। इसके लिए स्थानीय स्तर के कई संगठनों के साथ लोगों ने मोदी केबिनेट का आभार जताया है।

[@ छात्राओं ने गलियों में दौड़ाकर बुजुर्ग को पीटा ]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement