Batala police made local people aware about the new laws-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बटाला पुलिस ने स्थानीय लोगों को किया नए कानूनों के बारे में जागरूक

khaskhabar.com: सोमवार, 01 जुलाई 2024 5:24 PM (IST)
बटाला पुलिस ने स्थानीय लोगों को किया नए कानूनों के बारे में जागरूक
बटाला। आज देशभर में 1 जुलाई से तीन नए आपराधिक कानून लागू हो गए हैं। आईपीसी और सीआरपीसी की जगह भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय न्यायिक संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम हैं। नए कानूनों में कुछ धाराएं हटाई गई हैं और कुछ नई धाराएं भी जोड़ी गई हैं। कानून में नई धाराएं शामिल होने के बाद आम लोगों के साथ-साथ पुलिस, वकील और अदालतों की कार्यप्रणाली में भी काफी बदलाव आने वाला है, जिसके बारे में पुलिस जिला बटाला और स्थानीय लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है। एसपी बटाला जसवन्त कौर ने कहा कि यह बदलाव जहां पुलिस के काम के लिए अच्छा है, वहीं आम नागरिकों के हक में है और थानों में तैनात पुलिस अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। इसके अलावा उन्हें कानूनी अधिकारी के रूप में दो वकील मिले हैं जो उनकी मदद करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement