khaskhabar.com: रविवार, 11 सितम्बर 2016 09:55 AM (IST)
बूंदी। शहर की तिलक सी.सै. स्कूल में शनिवार को जिलास्तर पर सर्वोत्तम प्रदर्शन करने वाली बॉस्केटबॉल बालिका टीम का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा अल्पसंख्य मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. मजिद मलिक कमांडो थे। अध्यक्षता उपसभापति डॉ. हिना अगवान ने की। विशिष्ट अतिथि अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष फारूक राणा, प्राइवेट स्कूल वेलफेयर सोसायटी के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ भारद्वाज रहे। संचालक जावेद अहमद ने बताया कि 14 वर्ष व 19 वर्ष बालिका बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता केशवरायपाटन व बूंदी में आयोजित हुई, जिसमें तिलक विद्यापीठ की बालिकाओं ने दोनों वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी बालिकाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।