Advertisement
बशीरहाट लेडीज़ क्लब ने हर्बल रंगों के साथ मनाया वसंत उत्सव, दिया जागरूकता संदेश

उद्यमी अमृता पाठक ने बताया कि इस बार हर्बल रंगों की उपलब्धता सीमित थी, लेकिन इसके बावजूद उत्साह कम नहीं हुआ। उन्होंने लोगों से अपील की कि केमिकल युक्त रंगों के बजाय स्वदेशी हर्बल रंगों का अधिक उपयोग करें। इससे न केवल स्वास्थ्य को लाभ मिलेगा, बल्कि छोटे बच्चों और संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी।
बशीरहाट लेडीज़ क्लब का यह उत्सव केवल रंगों तक सीमित नहीं था, बल्कि इसने पर्यावरण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया। महिलाओं ने हर्बल रंगों को अपनाने और पारंपरिक कला एवं संस्कृति को संजोने का संकल्प लिया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


