चंडीगढ़। शहर में शुरू हुए चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट्स का सिलसिला
शुरू हो चुका है लेकिन अभी तक इस एयरपोर्ट पर बेसिक सुविधाये जैसे
रेस्टोरेंट, मनी एक्चेंजर, ड्यूटी फ्री शॉप्स मुहैया नहीं करवाई गई है। इसे लेकर आज पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट में हुई सुनवाई हुई । सुनवाई के
दौरान एयरपोर्ट अथोरिटी के द्वारा कोर्ट में एक एफिडेविट फ़ाइल किया जिसमे
उन्होंने इन सुविधाओं को लेकर एक फिक्स टाइम लाइन का शिड्यूल भी कोर्ट को
दिया लेकिन यह टाइम लाइन काफी लम्बी थी जिसके चलते कोर्ट ने वरिष्ठ
अधिवक्ता एम् एल सरीन को न्याय मित्र नियुक्त करते हुए पूरी स्थिति पर
रिपोर्ट कोर्ट में सोंपने का निर्देश दिया है। एम् एल सरीन रविवार को शाम
4:30 मिनट पर मामले के अन्य सभी कौंसिल्स के साथ एयरपोर्ट का दौरा कर
संबंधी रिपोर्ट कोर्ट को सोंपेगे । फिलहाल इस मामले में सुनवाई के लिये
अगली तारीख 5 अक्तूबर निर्धारित की गई है ।
मामले के बारे में जानकारी देते हुए याचिकाकर्ता के अधिवक्ता
पुनीत बाली ने बताया कि आज सुनवाई के दौरान एयरपोर्ट के 3 मुद्दों पर चर्चा
हुई है । पहला एयरपोर्ट पर बेसिक सुविधाये जैसे रेस्टोरेंट, मनी एक्चेंजर,
ड्यूटी फ्री शॉप्स ना होना । दूसरा एयरपोर्ट पर समानांतर रनवे बनाने के
लिये भूमि अधिग्रहण करना । तीसरा अभी बने रनवे पर को बेहतर बनाने के लिए रनवे रीलिंग की टेंडरिंग प्रक्रिया जो 30 सितम्बर को पूरी हो
रही है पर चर्चा हुई। हांलाकि समानांतर रनवे बनाने के लिये भूमि
अधिग्रहण की मीटिंग की तिथि तय हो चुकी है । मीटिंग के बाद केंद्र सरकार
पंजाब सरकार सहित चंडीगढ़ प्रशासन को भूमि अधिग्रहण करने की अनुमति्
जारी कर देगी |