हाथरस। हाथरस गेट की रमनपुर नाइ बस्ती में हसन
सीन नामक व्यक्ति ने दरगाह के नाम पर बेसिक शिक्षा विभाग की
लाखों रुपए की कीमत की जमीन पर पिछले 20 वर्ष से अवैध कब्जा
कर रखा था। जिसको शिक्षा विभाग शनिवार तक खाली नहीं करवा पाया था। पिछले दिनों दरगाह पर बाउंड्री लगाने को लेकर भी विवाद हुआ
था।
तब SDM ने जांच कराने का आश्वासन देकर मामले को
शान्त करा दिया था। लेकिन जब SDM सदर ने क्षेत्रीय लेखपाल से पैमाइश करवाई तो जमीन शिक्षा विभाग की निकली। तब
SDM सदर ने जमीन खाली करने लिए बेसिक
शिक्षा अधिकारी और पुलिस को आदेश कर दिए। बेशक शिक्षा अधिकारी ने शनिवार को हिन्दू वादियो के विरोध के बाद पुलिस और प्रसाशन के अधिकारियों के साथ
दरगाह के गेट पर दीवार लगाने के साथ ही अवैध निर्माण को ध्वस्त कर अपनी जमीन को
मुक्त करवाया।