जयपुर। रामगंज बाजार स्थित मंदिर लाडलीजी में सोलह दिवसीय सांझी महोत्सव के तहत बुधवार को बरसानाधाम की झांकी, रंगों का संयोजन और कलात्मकता को देखने के लिए मंदिर में जनसैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों ने शाम से शयन झांकी तक नंदगांव झांकी के दर्शन किए। महंत आचार्य डॉ. संजय गोस्वामी ने बताया कि गुलाबी नगरी के लाडलीजी मंदिर में राधारानी के उत्सव का यह सोलह दिवसीय विशेष आयोजन है। ललित संप्रदाय में सांझी परंपरा का उल्लेख बाबा वंशीअलि के ग्रंथ में वर्णित है। ग्रंथानुसार परिवार की समृद्धि के लिए श्रीराधाजी सांझी का पूजन किया था। अपनी अष्टï सहचरियों, ललिता, विशाखा, चित्रा, चंपकलता, तुंगविद्या, इंदुलेखा, रंगदेवी और भुदेवी के साथ नख शिख श्रंगार करके किशोरीजी ने कामधेनू के गोबर से सांझी बना और उसे पुष्पों से सजाया। गोस्वामी ने बताया कि फिर इसे धूप,दीप नैवेध आदि षोडषोपचार से आरती आदि का आयोजन किया गया। झांकी का मु य आकर्षक किशोरीजी का महल, मंदिर, परिक्रमा मार्ग, भानोखर, पीरी पोखर, विलासगढ़, मोरमुकुटी, दानगढ़, मानगढ़, खोर सांखरी, गहवर वन, जयपुर वाला मंदिर, रंगीली गली, आचार्य वंशीअलि महाराज की तपस्थली, लताएं, वाटिकाए और पर्वत आदि आकर्षण का केंद्र रहे। रंगों की कलात्मकता डॉ. संजय गोस्वामी ने बताया कि सांझी का निर्माण करने में रोजाना करीब पांच घंटे का समय लगता है। भक्तों के सहयोग से प्राचीन परंपरा आज भक्तों के बीच लोकप्रिय बन गई है। महोत्सव को देखने के लिए रोजाना भक्तों की सं या बढ़ती जा रही है। झांकी में भगवान के मनोहारी रूप को निहारते हुए दिखाया गया है। इस अवसर पर पदों का गायन हुआ जिसमें गायकों ने एक से बढक़र एक प्रस्तुति दी। इसके साथ ही समाज का का पद गायन हुआ। यह आयोजन अमावस्या तक लगातार चलेगा। इसी प्रकार गुरुवार को राधाबाग की झांकी और शुक्रवार को गौलोकधाम की मनोहारी झांकी भक्तों के बीच आकर्षण का केंद्र रहेगी। यह आयोजन लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।