Baraati Skarpio crashes into truck, injures five-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बारात की स्कार्पियो ट्रक से टकराई, पांच घायल

khaskhabar.com: मंगलवार, 09 मई 2017 6:31 PM (IST)
बारात की स्कार्पियो ट्रक से टकराई, पांच घायल
मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय क्षेत्र के बुढ़ंसापुर गांव के निकट सोमवार दोपहर बरात वापस लेकर लौट रही स्कार्पियो सामने से आ रही ट्रक से टकरा गई, जिसमें सवार चार बराती एवं चालक घायल हो गया। सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से मछलीशहर सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में सोनू 20 वर्ष, कुश 20 वर्ष ,कन्हैया निगम 18 वर्ष, कुलदीप 19 वर्ष निवासीगण गोपालापुर एवं चालक देवेंद्र पाल 30 वर्ष निवासी बरियाराम थाना सराय ममरेज इलाहाबाद को चोटे आई हैं। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। गोपालापुर गांव के रवि पुत्र बालकनाथ की शादी थी जिसमें रविवार को उग्रसेनपुर थाना सरायममरेज इलाहाबाद बरात गई थी वहां से वापस लौटते समय हादसा हुआ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement