बांसवाड़ा : वन भूमि के पट्टे की फाइल आगे बढ़ाने की एवज में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते वनरक्षक रंगे हाथों गिरफ्तार

सत्यापन के बाद की गई ट्रेप कार्रवाई
शिकायत के आधार पर एसीबी ने इसका सत्यापन कराया, जिसके दौरान आरोपी भूपेश पाटीदार ने पट्टा फाइल देने की एवज में 6,000 रुपये की मांग की。 परिवादी के निवेदन करने पर आरोपी 5,000 रुपये लेने पर सहमत हुआ।
एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस डॉ. रामेश्वर सिंह के पर्यवेक्षण और बांसवाड़ा इकाई के पुलिस उप अधीक्षक रतन सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में टीम ने ट्रेप कार्रवाई को अंजाम दिया。 कार्रवाई के दौरान आरोपी भूपेश पाटीदार को परिवादी से 5,000 रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए मौके पर दबोच लिया गया।
अग्रिम अनुसंधान जारी
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव और महानिरीक्षक पुलिस एस. परिमला के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ और उसके निवास की तलाशी की कार्रवाई जारी है。 एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बांसवाड़ा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


