नई दिल्ली। केन्द्र सरकार द्वारा 500 और 1000 के पुराने नोट बंद होने से कल लोगों को काफी परेशानी हुई लेकिन आज से बैंकों में पुराने नोट बदले जाएंगे। ग्राहकों को ज्यादा परेशानी ना हो इसके लिए बैंकों ने तैयारी कर ली है। गौरतलब है कि केन्द्र सरकार की ओर सुनाए गए इस फैसले से आमजन पर काफी परेशानियां आ गई। आज से बैंकों में पुराने नोट बदलनें की प्रक्रिया के लिए बैंकों ने बडी तैयारी की है। बैंकों में इस बात का ध्यान रखा जा रहा है कि कैश कम ना पडे इसलिए हर बैंक में एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है। वैसे तो एक दिन में 4000 रुपए तक के नोट ही बदले जाएंगे लेकिन अगर आप बडी रकम भी जमा कराना चाहते तो कोई रोक नहीं है। 2.5 लाख रुपए तक जमा कराने पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। अगर आप बैंक में पुराने नोट बदलाने जा रहें तो इस बात का ध्यान रखें कि अपने साथ अपना पहचान पत्र अवश्य रखें। साथ ही पुराने नोट देकर उनके बदले नए नोट लेने के लिए आपको एक फॉर्म भरना होगा। लोगों की परेशानी को देखते हुए बैंक शनिवार और रविवार को भी खुले रहेंगे। भारतीय स्टेट बैंक में नोट बदलने के लिए सभी शाखाओं पर अलग से काउंटर होगा। साथ ही बैंक शाम 6 बजे तक खुले रहेंगे। आईसीआईसीआई बैंक की शाखाएं 10 और 11 नवंबर को सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तके खुली रहेंगी। आईसीआईसीआई बैंक में भी पुराने नोट बदलने के लिए अलग से काउंटर लगाए जाएंगे।
यह भी पढ़े :नौ करोड़ का युवराज बना ’आकर्षण का केद्र’यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...