Advertisement
बैंक सोमवार से महिला जन धन खातों से देंगे 500 रुपये, सरकार ने जारी की दूसरी किस्त

यह योजना अप्रैल में लागू की गई थी, जब सरकार द्वारा राहत की पहली किस्त जारी की गई थी। कोविड-19 के कारण हुए लॉकडाउन की अवधि के दौरान नकदी की तलाश करने वाले खाताधारकों की भीड़ को रोकने के लिए अलग-अलग दिन निकासी की इस योजना की शुरुआत की गई।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के हिस्से के रूप में अगले तीन महीनों के लिए 500 रुपये प्रति माह की राशि महिलाओं के खाते में जमा की जा रही है।
शनिवार को एक ट्वीट में बैंकिंग सचिव देबाशीष पांडा ने बताया कि महिलाओं जन धन खाता धारकों के लिए मई किस्त जारी की जा रही है।
उन्होंने ट्वीट में लिखा, "पैसा पूरी तरह से सुरक्षित है और बैंकों में भीड़ से बचने के लिए लोगों को निकासी के लिए दिए गए टाइम टेबल का पालन करना चाहिए।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


