Banks did not cash in, returned dispirited-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बैंकों में नहीं मिली नकदी, लौटे मायूस

khaskhabar.com: मंगलवार, 06 दिसम्बर 2016 11:20 PM (IST)
बैंकों में नहीं मिली नकदी, लौटे मायूस
भरतपुर। डीग कस्बे की जनूथर उपतहसील में नकदी लेने के लिए बैंकों में अलसुबह से लाइनें लग गई। लेकिन दोपहर होने से पहले ही बैंकों में नकदी खत्म हो गई और नोट नहीं मिलने के चलते लोगों को खाली हाथ ही लौटना पड़ा। नगला जनूथर गांव की महिला ने कहा कि सोमवार को ही उन्होंने पुराने नोट जमा कराए थे और मंगलवार को नए नोट लेने के लिए आए। लेकिन नकदी नीहं मिल सकी। अब उन्हें दुख है कि पुराने नोट उन्होंने क्यों जमा करा दिए। दूसरी ओर बैंककर्मियों ने कहा कि नोटबंदी के बाद नकदी की समस्या थी। लेकिन अब नकदी की समस्या दूर हो रही है और दो से तीन दिन में स्थिति पूरी तरह सही हो जाएगी। खासखबर EXCLUSIVE: यूपी में कितने सियासी तीर चले,और कितने चलेंगे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement