Advertisement
तेलंगाना में काम के दबाव में बैंक मैनेजर ने की आत्महत्या

17 अगस्त को शाम करीब साढ़े सात बजे सुरेश ने ऑफिस में कीटनाशक खा लिया। जब उन्हें उल्टी होने लगी, तो कर्मचारियों ने उन्हें आसिफाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया और उनके परिवार को भी सूचित किया।
प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मंचेरियल के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जब उनकी हालत बिगड़ने लगी, तो उन्हें करीमनगर के एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां 20 अगस्त को उन्होंने दम तोड़ दिया।
सुरेश के परिवार में उनकी पत्नी प्रियंका और चार साल का एक बेटा है।
प्रियंका ने कहा कि सुरेश काम के दबाव के कारण तनाव महसूस कर रहेे थे। वह उसे बतातेे थे कि वह दो लोगों का काम संभाल रहेे हैं ।
चिंतागुडा गांव के रहने वाले सुरेश को
एक साल पहले वानकिडी शाखा में स्थानांतरित किया गया था।
सुरेश के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


