Bank manager arrested for taking bribe-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बैंक मैनेजर को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया

khaskhabar.com: बुधवार, 03 मई 2017 11:03 AM (IST)
बैंक मैनेजर को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया
सिरोही। भटाणा स्थित मरुधरा ग्रामीण बैंक के ब्रांच मैनेजर और एक कर्मचारी को मंगलवार को सीबीआई की एसीबी विंग ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। मैनेजर ने मुद्रा लोन के बदले यह रिश्वत मांगी थी। सीबीआई के निरीक्षक जेएस यादव ने बताया कि मरुधरा ग्रामीण बैंक में ब्रांच मैनेजर वीसी जैन व कर्मचारी भूपेन्द्र कुमार के खिलाफ मुद्रा लोन के बदले चार हजार रुपए की रिश्वत मांगने की शिकायत एक जने से दर्ज कराई थी। शिकायत का सत्यापन कराने के बाद मंगलवार शाम को रिश्वत राशि लेने के आरोप में बैंक मैनेजर व कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement