bank loot here in film style-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

...यहां हुई फिल्मी अंदाज में बैंक में लूट

khaskhabar.com: शुक्रवार, 04 नवम्बर 2016 09:54 AM (IST)
...यहां हुई फिल्मी अंदाज में बैंक में लूट
कुरूक्षेत्र। जिले के मीरजापुर पंजाब नेशनल बैंक शाखा में फिल्मी अंदाज में हुई लूट ने सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए है। गुरवार को बैंक में चार कर्मचारी और दो कस्टमर मौजूद थे। उसी वक्त चार नकाबपोश बैंक में हथियारों सहित घुस आए। उन्होंने बैंक में मौजूद लोगों को गन प्वाइंट पर एक लाइन में खड़ा कर दिया और धमकी दी कि शोर मचाया तो गोली मार देंगे। ये लुटेरे महज चार-पांच मिनट में बैंक और एक कस्टमर से सवा पांच लाख रुपए लेकर चंपत हो गए। लुटेरे कैशियर को धमकाते हुए स्ट्रांग रूम में ले गए। वहां तिजोरी खुलवाकर उसमें रखा सारा कैश थैले में भर लिया। बदमाशों ने अंदर दो जगह से कैश बटोरा। जानकारी के अनुसार चारों ने चेहरे नकाब से ढके हुए थे। अंदर मौजूद लोगों के मुताबिक चारों स्थानीय भाषा में बातचीत कर रहे थे। जिससे लग रहा था कि वे आसपास के ही हैं। वारदात का पता चलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार लुटेरे कैंथला से होते हुए शायद करनाल की तरफ गए हैं। जिस पर करनाल पुलिस को भी अलर्ट किया। जिलेभर में नाकाबंदी कर तलाश शुरू की। यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया
यह भी पढ़े :मंत्रों,बैंगन-आलू से मिटा आसाराम का दर्द

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement