Bank documents filed with fire-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बैंक में लगी आग से दस्तावेज हुए खाक

khaskhabar.com: गुरुवार, 06 अप्रैल 2017 1:28 PM (IST)
बैंक में लगी आग से दस्तावेज हुए खाक
भीलवाड़ा। जिले के आसींद थाना क्षेत्र के दौलतगढ़ गांव में गुरुवार को बैंक ऑफ बड़ौदा में आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही आसींद थाना पुलिस व नगरपालिका से दमकल मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। आसींद थाना अधिकारी ने बताया की आसींद थाना क्षेत्र के दौलतगढ़ गांव में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा भवन में आग लग गई। आग से कम्प्यूटर एवं दस्तावेज जलकर राख हो गए। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। माना जा रहा है कि शायद शॉर्ट सर्किट से यह आग लगी हो। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement