Advertisement
सीओ ने जमीन में बैठ कर सुनी पीड़ित की फरियाद

सीओ राघवेन्द्र सिंह ने गुरुवार को बताया कि 'मामले में पैलानी थाने में आईपीसी की धारा-323, 504 व 506 के अलावा एससी/एसटी एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया और सीओ सदर जांच कर रहे हैं। जांच में उभरे तथ्यों के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, घायल लड़के के पिता धर्मेन्द्र ने बताया कि दबंग उच्च वर्ग का है और उसने अपना रौब झाड़ने के लिए उनके बेटे की पिटाई की। पैलानी पुलिस पर समझौते के लिए दबाव बनाने का कथित आरोप भी लगाया है।
उधर, घटना को लेकर बहुजन समाज पार्टी के तेवर तीखे हो गए हैं। उप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे नरैनी क्षेत्र के पूर्व बसपा विधायक गयाचरण दिनकर ने कहा कि भाजपा सरकार में दलितों को चिन्हित कर निशाना बनाया जा रहा है।
मुजफ्फरनगर में एक दलित युवक से पीट-पीट कर 'जय श्रीराम' कहलाने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि उसकी पुनरावृत्ति बांदा में हो गई। उन्होंने कहा कि 'दलित उत्पीड़न के मुद्दे पर बसपा जल्द ही सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर प्रदर्शन करेगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बांदा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


