Banda : No water in pipeline from 25 years Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:33 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यहां 25 साल से पाइपलाइन में नहीं टपकी पानी की बूंद

khaskhabar.com: रविवार, 09 अक्टूबर 2016 2:42 PM (IST)
यहां 25 साल से पाइपलाइन में नहीं टपकी पानी की बूंद
वह आगे बताती हैं, ‘‘कुछ लोगों के अपने नल लगे हैं, जिनमें से लोग पानी भरकर लाते हैं। पर वे लोग भी कुछ को गाली देते हैं तो कुछ को भरने देते हैं। ये नल मालिक के साथ लोगों के व्यवहार पर निर्भर करता है। हमने कई जगहों पर आवेदन दिया और बड़े अधिकारियों ने हमें रसीद भी दी, लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ। यहां कुछ अमीर लोगों ने तो खुद के नल लगा लिए हैं, पर गरीब तबके के लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरसते हैं।’’ 60 साल की सुदामा कहती हैं, ‘‘सरकारी नलों से पानी लाती हूं, पर इनमें भी पानी मुश्किल से ही आता है। जब इन पाइपों में पानी देने की बात करते हैं तो पैसे की बात आ जाती है। हम इतने अमीर तो नहीं हैं कि पैसे दे सकें, इसलिए चुपचाप बैठ जाते हैं।’’ लेकिन मोहल्ले की वार्ड पार्षद को पानी की इस समस्या की जानकारी नहीं है। पार्षद रानो कहती हैं, ‘‘हमें कोई जानकारी नहीं हैं। हमारे पास हैण्डपम्प का प्रस्ताव आया था, जो लगा दिए गए हैं।’’जल विभाग के वरिष्ठ लिपिक धनंजय श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘वह पतली पाइप लाइन है, जिसके कारण पानी नहीं पहुंच पा रहा है। पानी पहुंचाने के लिए वहां एक ट्यूबवेल लगाना पड़ेगा।’’
साधारण से दिखने वाले कबीरनगर में दलित जाति के चमार और कोरी समुदाय के लोग रहते हैं। ज्यादातर लोग यहां मजदूरी करते हैं और मोहल्ले के सभी लोग रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले पानी के लिए सरकारी हैण्डपम्प पर निर्भर हैं। कई हैण्डपम्प की हालत खराब है। कबीर नगर सरकारी कामकाज में देरी का एक उदाहरण बन चुका है।
( आईएएनएस)

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
स�?थानीय ख़बरें
Advertisement