Ban on all types of weapons in volcanoes from March 24: SDM-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

24 मार्च से ज्वालामुखी में हर प्रकार के हथियारों पर प्रतिबंध : एसडीएम

khaskhabar.com: गुरुवार, 12 मार्च 2020 3:18 PM (IST)
24 मार्च से ज्वालामुखी में हर प्रकार के हथियारों पर प्रतिबंध : एसडीएम
ज्वालामुखी। 25 मार्च से 02 अप्रैल तेक चलने वाले चैत्र नवरात्र मेला के दृष्टिगत ज्वालामुखी नगर पंचायत क्षेत्र में 24 मार्च 2020 से 03 अप्रैल 2020 तक किसी भी प्रकार के हथियार और असला बारूद पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। एसडीएम ज्वालामुखी अंकुश शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ज्वालामुखी में यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए नवरात्र मेले के दौरान यह प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान क्षेत्र और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। अंकुश शर्मा ने कहा कि नवरात्रि मेले सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से बीते इसके लिए हर प्रकार की व्यवस्थाएं की गयी हैं। अतः क्षेत्र के वासियों एवं आने वाले श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि किसी भी प्रकार के हथियार और असला बारूद को साथ न रखें। प्रशासन द्वारा इस प्रतिबंध का सख्ती से पालन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement