Balotra to industrial incentives Camp-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बालोतरा में औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर 21 को

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 दिसम्बर 2016 6:26 PM (IST)
बालोतरा में औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर 21 को
बाडमेर। उद्योग विभाग, राज. वित निगम, बैंकर्स एवं विभिन्न विभागों के सहयोग से उद्योग स्थापना एवं प्रेरित करने हेतु औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक धनश्याम गुप्ता ने बताया कि 21 दिसम्बर को प्रात: 11.00 बजे लघु उद्योग मण्डल कार्यालय बालोतरा तथा 27 दिसम्बर को पंचायत समिति कार्यालय बायतु में एक दिवसीय औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में शिक्षित बेरोजगार युवाओं के प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, भामाशाह रोजगार सृजन योजना के आवेदन पत्रों की जानकारी, दस्तकारों के शिल्पी पहचान पत्र, आर्टीजन क्रेडिट कार्ड आवेदन पत्र एवं युवा उद्यमियों के यूएम आवेदन पत्र ऑन लाईन तैयार करवाए जाएगें। इसके अलावा राज. वित्त निगम द्वारा भी ऋण आवेदन पत्र तैयार कराये जाएगें। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा अपनी विभागीय योजनाओं कीे जानकारी भी दी जाएगी।

[@ अब नोट जमा कराए तो पूछेंगे,कहां थे अब तक]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement