Baijupada Police Arrest Accused Who Was Absconding for Two Months Dausa.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बैजूपाड़ा पुलिस ने 2 महीने से फरार आरोपी को दबोचा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 19 सितम्बर 2025 7:24 PM (IST)
बैजूपाड़ा पुलिस ने 2 महीने से फरार आरोपी को दबोचा
दौसा। बैजूपाड़ा थाना पुलिस ने जमीन की पत्थरगढ़ी में लगाए गए खंभों को तोड़ने और चुराने के मामले में दो महीने से फरार चल रहे आरोपी तुलसीराम मीना को गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी जनमेजाराम के अनुसार, आरोपी तुलसीराम पुत्र बद्रीप्रसाद मीना निवासी कायमपुर को उसके गांव से गिरफ्तार किया गया है। यह मामला 14 जुलाई को दर्ज किया गया था, जब पीड़ित राजेंद्र कुमार मीना की पत्नी गुड्डी और भाई महेश की पत्नी काडी देवी ने न्यायालय के आदेश पर अपनी जमीन की पत्थरगढ़ी करवाई थी। शिकायत के मुताबिक, तहसीलदार ने सीमा निर्धारित कर सीमेंट के खंभे लगवाए थे। पुलिस और राजस्व टीम के जाने के करीब एक घंटे बाद, आरोपी तुलसीराम अपने परिवार के कुछ अन्य सदस्यों और लाठी-डंडों, फावड़ों और ट्रैक्टर के साथ मौके पर पहुँचा। उन्होंने पाँच खंभों को तोड़ दिया और उनमें से तीन को ट्रैक्टर से घसीट कर चुरा ले गए। इसके अलावा, 16 और खंभों को भी चोरी करके पास के खेत में ले जाया गया था।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में तुलसीराम मीना मुख्य आरोपियों में से एक था, जो घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। गिरफ्तार करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement