Baghpat: Dead body of an unknown person found in a drain, investigation continues-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बागपत : नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच जारी

khaskhabar.com: शनिवार, 15 जुलाई 2023 2:07 PM (IST)
बागपत : नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच जारी
बागपत। यूपी के बागपत जिले के बड़ौत थाना क्षेत्र के मलकपुर गांव के बाहर नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। इसके बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची थाना बड़ौत पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच कर शव की शिनाख्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। दरअसल, थाना बड़ौत की पुलिस को शनिवार सुबह को सूचना मिली थी कि मलकपुर गांव के बाहर नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने मामले की जांच की और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि प्रथम ²ष्टया शव 1 से 2 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement