उन्होंने कहा कि अमृतसर में 400 करोड़ रुपए की ठगी के मामले में अकाली नेता
को छोड़े जाना इस बात की तरफ इशारा करता है कि बादलों ने अपने करीबियों को
लूट करने की इजाजत दी हुई है। उन्होंने बंगा नजदीक बच्ची की फिरौती के लिए
हुई हत्या पर गहरा दुख जताते कहा कि कुछ दिन पहले मानसा जिले के साथ
सबंधित अकाली नेता की तरफ से फिरौती मांगने का मामला सामने आया था।
उन्होंने कहा कि हर रोज इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं और राजनीतिक दबाव
तले पुलिस बेबस लगती है। पंजाब पुलिस के डीजीपी सूबे में 50 से अधिक गैंग
के सक्रिय होने की बात मान चुके हैं। ऐसे माहौल में आम आदमी में भारी सहम
फैल गया है, इस लिए इस सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।
उन्होंने कहा कि अगले तीन महीनों तक पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार
बनने जा रही है और सरकार पहल के आधार पर सूबे में अमन कानून की स्थिति को
बहाल करेगी।
यह भी पढ़े :बेंगलुरु के बाजार में आया असली से पहले 2000 का नकली नोट!यह भी पढ़े :नोट बंद तो एटीएम भी बंद, भीड़ से आम जन बेहाल, SEE PICS