Advertisement
खराब मौसम ने रोकी उड़ान, इंडिगो की फ्लाइट हैदराबाद वापस लौटी

हालांकि, इस घटना में किसी तरह की तकनीकी खराबी या हादसे की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन लगातार सामने आ रही विमान से संबंधित घटनाओं के कारण यात्रियों में चिंता जरूर बढ़ गई है।
इससे पहले 26 मई को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर इंडिगो की बेंगलुरु से चेन्नई जाने वाली फ्लाइट 6ई-6017 में उड़ान भरने से पहले धुआं उठने की घटना सामने आई थी। उस समय विमान रनवे की ओर बढ़ रहा था, तभी केबिन के अंदर धुआं दिखाई दिया।
स्थिति को देखते हुए तुरंत इमरजेंसी प्रोटोकॉल लागू किया गया और सभी यात्रियों तथा क्रू मेंबर्स को इमरजेंसी स्लाइड्स के जरिए सुरक्षित बाहर निकाला गया। राहत की बात यह रही कि उस घटना में भी कोई घायल नहीं हुआ था।
इंडिगो ने उस समय बयान जारी कर कहा था कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा एयरलाइन की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। सभी यात्रियों को सुरक्षित टर्मिनल तक पहुंचाया गया था और उनके लिए रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था भी की गई थी। एयरलाइन ने यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था करने की भी बात कही थी।
गौरतलब है कि इसी महीने 5 मई को भी इंडिगो की हैदराबाद से चंडीगढ़ जा रही फ्लाइट में एक यात्री के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में आग लगने के बाद इमरजेंसी इवैक्यूएशन कराया गया था।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


