Advertisement
खराब मौसम ने बिगाड़ा फ्लाइटों का शेड्यूल, इंडिगो ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

इसी तरह जम्मू और उदयपुर में भी कम विजिबिलिटी और कोहरे की वजह से फ्लाइट शेड्यूल प्रभावित हो सकता है। इंडिगो ने कहा है कि उनकी टीमें लगातार मौसम पर नजर बनाए हुए हैं और हालात के हिसाब से फैसले लिए जा रहे हैं। एयरलाइन का पूरा फोकस इस बात पर है कि यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक तरीके से उनकी मंजिल तक पहुंचाया जाए।
इंडिगो ने यह भी भरोसा दिलाया है कि उनकी ग्राउंड और कस्टमर सपोर्ट टीमें हर कदम पर यात्रियों की मदद के लिए मौजूद हैं। अगर किसी फ्लाइट में देरी या बदलाव होता है, तो यात्रियों को समय पर जानकारी देने की कोशिश की जा रही है।
एयरलाइन को उम्मीद है कि आने वाले समय में मौसम में सुधार होगा और आसमान साफ होने के बाद फ्लाइट ऑपरेशन फिर से सामान्य हो जाएंगे। इंडिगो ने यात्रियों से धैर्य बनाए रखने और सहयोग करने की अपील की है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


