Bad roads on Narnaul-Bahrod State Highway: Tractor trolley overturned again due to deep potholes, administration unaware-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नारनौल-बहरोड़ स्टेट हाईवे पर खस्ताहाल सड़कें: गहरे गड्ढों के कारण फिर पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली, प्रशासन बेखबर

khaskhabar.com: बुधवार, 11 सितम्बर 2024 9:38 PM (IST)
नारनौल-बहरोड़ स्टेट हाईवे पर खस्ताहाल सड़कें: गहरे गड्ढों के कारण फिर पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली, प्रशासन बेखबर
बहरोड़। नारनौल बहरोड़ अलवर स्टेट हाईवे 114 पर तीन जगह महंगा टोल चुकाने के बावजूद भी ड्राइवरों को सुगम रास्ता नहीं मिल रहा। स्टेट हाईवे में जगह-जगह बने गहरे गड्ढे और निर्माण कार्य अधूरा पड़ा होने से आए दिन हादसे होते रहते हैं। जिसकी शिकायत बार-बार आरएसआरडीसी व पीडब्ल्यूडी को अवगत कराने के बावजूद कोई समाधान नहीं निकल रहा। एक महीने के अंदर चौथी बार ट्रैक्टर ट्राली गड्ढे में पलटी है। बहरोड़-नारनौल रोड़ पर नगर परिषद बोर्ड के पास साईं कॉलोनी के मोड़ पर स्टेट हाईवे सड़क गहरे-चौड़े गड्ढे में डस्ट से भरी ट्राली पलट गई। कल शाम को और सुबह से हो रही बारिश का पानी भरने से गड्ढे की गहराई का अंदाजा नहीं लग सका। डस्ट से भरी ट्रॉली गड्ढे में जाने से पलट गई। गनीमत आसपास कोई पैदल राहगीर या दूसरा वाहन नहीं होने से बड़ा हादसा होने से टल गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement