bad days for akali is start from today says captain singh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अकालियों के बुरे दिन की शुरूआत हो गई है-सिंह

khaskhabar.com: मंगलवार, 11 अक्टूबर 2016 4:19 PM (IST)
अकालियों के बुरे दिन की शुरूआत हो गई है-सिंह
अमृतसर। कैप्टेन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी कि इंद्रबीर सिंह बुलारिया और उपकार सिंह संधु मंगलवार को कांग्रेस में सम्मलित हो गए है। उनका कहना है कि आज से अकालियों के बुरे दिन की शुरुआत हो रही है। इंद्रबीर बुलारिया का कहना है कि आज से अकाली दल खाली दल हो जायेगा और आज का दिन उन्होंने इसलिए चुना था क्योंकि आज के दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का दिन है। कैप्टेन अमरिंदर सिंह ही पंजाब का भला सोचते है और आने वाले समय में पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि अकाली दल ने 10 साल राज किया और बादल परिवार और मजीठिया परिवार ने पंजाब को बदहाल कर दिया। इन परिवारों से कैप्टेन अमरिंदर सिंह ही बचा सकते है इस मौके पर कैप्टेन सिंह ने कहा कि पंजाब में इस समय अकाली दल की सरकार नहीं अपितु मजीठिया परिवार और बादल परिवार की सरकार है। उन्होंने कहा कि आवाज ए-पंजाब क्या चीज है आज बनी है कल टूट जायेगी। सिंह ने कहा कि दशहरे पर अगर कोई बादल का पुतला फूंक रहा है तो ये आग लगाने के ही काबिल है। उनका कहना है कि नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी की कांग्रेस में कोई जगह नहीं है। क्योंकि वे पार्टी में आने से पहले ही वह शर्ते रख रहे है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement