Advertisement
पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक पूरे जोश के साथ अखिलेश संग खड़ा है: अशुतोष वर्मा

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण कंट्रोल के उपायों को लेकर आशुतोष वर्मा ने कहा, "मेरा मानना है कि जब यमुना साफ होगी तब प्रदूषण को कंट्रोल किया जा सकता है। भाजपा ने लगातार दिल्ली में जलभराव का मुद्दा बनाया और यमुना में गंदगी होने से प्रदूषण सबसे ज्यादा हो जाता है। भाजपा बातें करती है लेकिन जमीनी स्तर पर वह सिर्फ नैरेटिव बना पाई है, लोगों के लिए कुछ भी नहीं किया।
यूपीआई चार्ज को लेकर आशुतोष वर्मा ने कहा, "देश की अर्थव्यवस्था खतरनाक स्तर पर खड़ी है। मध्य-पूर्व की वजह से हमारे पास परेशानियां खड़ी हो गई हैं। रूस से आज भी हम डॉलर में तेल ले रहे हैं। हमारे पास कोई नया आयाम नहीं है। ब्रिक्स देशों से हमारा वित्तीय घाटा चरम स्तर पर है। पेट्रोल-डीजल की कीमतें काफी बढ़ गई हैं लेकिन सरकार मानने को तैयार नहीं हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


