बाबा साहब
आधुनिक भारत के निर्माता - केशव प्रसाद मौर्य
khaskhabar.com: बुधवार, 07 दिसम्बर 2016 11:49 AM (IST)
लखनऊ।भारतीय
जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद केशव प्रसाद मौर्य ने भारत रत्न बाबा साहब
भीमराव अम्बेडकर के 61वें परिर्निवाण
दिवस पर अपनी श्रद्दांजलि दी है। भाजपा अध्यक्ष ने बाबा साहब आधुनिक भारत के
निर्माता तथा संविधान शिल्पी है। उन्होंने कहा कि भारत र्निमाण में बाबा साहब को
महती भूमिका रही है तथा राष्ट्रवाद पर बाबा साहब द्वारा व्यक्त किये गये विचार सभी
के लिए अनुकरणीय और प्रेरक है। भारतीय जनता पार्टी बाबा साहब के विचारों का आदर और
उस पर अनुकरण करती है। उन्होंने कहा कि इस देश के गरीब व दलित वर्ग के लोग उधमी
बने तथा रोजगार देने वाले बने इस दिशा में आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने ठोस कदम उठाए
हैं जिससे देश के गरीब लोगों व दलितों के जीवन में गुणात्मक बदलाव आयेगा।
उन्होंने
कहा कि आजादी के बाद से ही कांग्रेस दलित वर्ग को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करती
रही है तथा बसपा सुप्रीमों ने बाबा साहब का नाम लेकर दलित वर्ग के वोटो का व्यापार
किया तथा बाबा साहब को पोलिंग ऐजेन्ट की तरह इस्तेमाल किया।
खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार
बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह