Baba Sahebs birth anniversary celebrated in Central Jail-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

केंद्रीय कारागृह में बाबा साहेब का जयंती पर्व मनाया गया

khaskhabar.com: शनिवार, 15 अप्रैल 2023 10:11 AM (IST)
केंद्रीय कारागृह में बाबा साहेब का जयंती पर्व मनाया गया
जोधपुर। केंद्रीय कारागृह में विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, समाजसुधारक, संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 132 वीं जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभांरभ बाबा साहेब के चित्र पर अधीक्षक राजपाल सिंह द्वारा माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। जेल अधीक्षक द्वारा डॉ अम्बेडकर के बताए हुए मार्ग पर चलने,अपने अधिकारों व कर्तव्य के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बंदियों ने भाग लिया। बंदियों ने डॉ भीमराव अंबेडकर के आकर्षक चित्र बनाए गए, चित्रकला प्रतियोगिता में बंदी हनुमानाराम प्रथम, बंदी पृथ्वी सेन व सुनील कुमार द्वितीय और बंदी गोदाराम तृतीय स्थान पर रहे, साथ ही प्रतियोगियों सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें बंदी चेनाराम, जगदीश और जीतू ने सांस्कृतिक गीत एवं भजनों की प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर उपाधीक्षक सौरभ स्वामी, कारापाल हड़वंत सिंह, महेश शर्मा, तुलसीराम सहित जेल स्टाफ उपस्थित रहा। मंच संचालन महेश शर्मा कारापाल ने किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement