Baba Ram Rahims properties begin in the state-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राज्य में भी बाबा राम रहीम की संपत्तियों की जांच शुरू

khaskhabar.com: शनिवार, 26 अगस्त 2017 12:43 PM (IST)
राज्य में भी बाबा राम रहीम की संपत्तियों की जांच शुरू
बीकानेर। डेरासच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम-रहीम के दोषी करार देने के बाद ग्रामीण क्षेत्र में उनके नाम से रजिस्टर्ड जमीनों की जांच शुरू हो गई है। वहीं बीकानेर के अंतिम गांव अर्जुनसर में श्रीगंगानगर से लगती सीमा होने के कारण एहतियात के तौर पर नाकाबंदी लगा दी गई है। पुलिस वहां से निकल रहे हर वाहन की जांच कर रही है। जिला कलेक्टर के आदेश पर बीकानेर जिले में डेरा सच्चा सौदा के नाम से दर्ज जमीनों की जानकारी निकाली जा रही है। कोलायत तहसील में इनके नाम से सर्वाधिक जमीनें आश्रम है। कोलायत से 15 किमी दूर एनएच 15 पर दियातरा से चार किमी पहले डेरा सच्चा सौदा का आश्रम है जहां पुलिस ने एहतियात के तौर पर जाप्ता तैनात कर दिया है। शुक्रवार शाम को कोलायत एसडीएम जयसिंह मेघवाल, तहसीलदार हनुमान सिंह देवल एसएचओ संवाई सिंह तंवर ने आश्रम का निरीक्षण भी किया। कोलायत तहसीलदार जयसिंह देवल ने बताया कि कोलायत तहसील के राजस्व रिकार्ड में डेरा सच्चा सौदा के नाम से 962 बीघा दो बिस्वा जमीन दस गांवों में रजिस्टर्ड है। वहीं उपनिवेशन रिकार्ड में दियातरा के पास स्थित 80 बीघा में फैला आश्रम और अन्य जमीनें है। इनकी जानकारी जुटाई जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement