चुनावी दौर में नेताओं और मंत्रियों के रुख को
पहचानना टेढ़ी खीर है। कब किस तरफ उनका रुख सकारात्मक हो जाए और किस तरफ नकारात्मक
कोई नहीं जान सकता। उसमें भी अगर बात नगर विकास मंत्री आजम खां की हो तो मामला और
भी टेढ़ा हो जाता है। फैजाबाद में बीजेपी, विहिप और रामभक्तों पर जुबानी आग बरसाने
वाले आजम खां यहां गले में माला डलवाते और रामनामी लेते नजर आए। यहीं नहीं भगवान
राम के आदर्शों पर सकारात्मक रुख दिखा कर उन्होंने सबको अवाक कर दिया।