Azam Khan reacts on allegations of Waqf Board irregularities-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वक्फ बोर्ड में भ्रष्टाचार पर आजम ने मंत्री-शिया धर्मगुरु को कहा ‘मीर जाफर’

khaskhabar.com: शनिवार, 01 अप्रैल 2017 12:36 PM (IST)
वक्फ बोर्ड में भ्रष्टाचार पर आजम ने मंत्री-शिया धर्मगुरु को कहा ‘मीर जाफर’
लखनऊ। वक्फ बोर्ड की संपत्तियां हड़पने और अनियमितताओं के आरोपों पर उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने पलटवार किया है। आजम ने यूपी वक्फ मंत्री मोहसिन रजा और शिया धर्मगुरु कल्बे जव्वाद को निशाने पर लिया है। आजम ने इन दोनों को आधुनिक वक्त का ‘मीर जाफर’ ठहराया। भ्रष्टाचार के आरोपों पर आजम ने शुक्रवार को कहा कि वह किसी भी किस्म की जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं। अगर वह दोषी पाए जाते हैं तो फांसी चढऩे के लिए भी तैयार हैं। बता दें कि मोहसिन रजा, कल्बे जव्वाद के अलावा मंत्री लक्ष्मी नारायण ने भी आजम पर सवाल उठाए थे। आजम खान का नाम लिए बिना मंत्री ने आरोप लगाया था कि उन्होंने वक्फ और जनता की कई संपत्तियों पर अवैध कब्जे किए हैं। उन्होंने कहा था कि सरकार उन मामलों की जांच कराएगी। वहीं, रजा ने भी आजम खान के खिलाफ मिली शिकायतों की जांच कराने की बात कही थी। आजम ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सूर्य नमस्कार और नमाज की क्रिया एकसमान बताए जाने पर सवाल किया है। उन्होंने कहा कि अगर सूर्य नमस्कार और नमाज एकसमान हैं, तो क्या मुख्यमंत्री नमाज पढऩा चाहेंगे। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए आजम खान मे कहा, ‘अगर उन्होंने ऐसी टिप्पणियां की होती, तो उन्हें हथकडिय़ां पहना दी गई होतीं।’ आजम ने कहा कि वह यह नहीं समझ पा रहे हैं कि मुस्लिमों द्वारा पढ़ी जाने वाली नमाज किस तरह से सूर्य नमस्कार के समान है। उन्होंने इस टिप्पणी के पीछे आदित्यनाथ की मंशा पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि कोई भी आदित्यनाथ को नमाज पढऩे से नहीं रोकेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कट्टरवाद की राजनीति कर रहे हैं, वह विकास की तरफ ध्यान न देकर धर्मगत राजनीति को बढ़ावा दे रहे हैं।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement