यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा था, सूर्य नमस्कार के सभी आसन,
प्राणायाम क्रियाकलाप हमारे मुस्लिम भाइयों द्वारा पढ़ी जाने वाली नमाज के
तरीके से समान हैं, लेकिन किसी ने उन्हें एकसाथ लाने का प्रयास नहीं किया,
क्योंकि कुछ लोगों की रुचि केवल भोग में है, योग में नहीं।’
बूचडख़ानों
पर कार्रवाई पर सपा नेता आजम ने कहा, ‘मुस्लिमों को यह सुनिश्चित करने के
लिए सब्जियां खाने को मजबूर किया जा रहा है कि अन्य की धार्मिक भावनाएं आहत
नहीं हों। शेर घास नहीं खाता लेकिन अगर वह जिंदा रहना चाहता तो उसे ऐसा
करना पड़ेगा।’