Azam Khan booked by ED in money-laundering case-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

Money-Laundering Case: ED ने आजम खान पर दर्ज किया धन शोधन का मामला

khaskhabar.com: शुक्रवार, 02 अगस्त 2019 12:52 PM (IST)
Money-Laundering Case: ED ने आजम खान पर दर्ज किया धन शोधन का मामला
लखनऊ। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) (Enforcement Directorate) ने समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद मोहम्मद आजम खान (Azam Khan) और अन्य पर उत्तर प्रदेश में उनके खिलाफ दर्ज किए गए कई कथित जमीन हड़पने के मामलों से संबंधित धन-शोधन (Money-Laundering Case) का मामला दर्ज किया है। ईडी ने कथित तौर पर जमीन हड़पने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा खान के खिलाफ दर्ज कम से कम 26 एफआईआर को ध्यान में रखते हुए धन-शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के आपराधिक धारा के तहत अपना मामला दर्ज किया है। एजेंसी ने 24 जुलाई को रामपुर पुलिस से आजम खान के खिलाफ दर्ज एफआईआर का ब्यौरा मांगा था। इसके विवरण के आधार पर ही ईडी ने पीएमएलए मामला दर्ज किया।
एफआईआर के अनुसार, खान पर आरोप है कि उन्होंने पूर्व सर्कल अधिकारी अलय हसन की मदद से किसानों से जमीन हड़पी थी।
हालांकि खान ने सभी मामलों को झूठा बताते हुए इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताया है।
वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार ने आजम खान पर दर्ज मामलों की जांच करने के लिए पहले ही नौ सदस्यीय समिति का गठन कर लिया है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement