Azad Foundation organized a foot march against atrocities on women-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आजाद फाउंडेशन द्वारा महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ पैदल मार्च

khaskhabar.com: गुरुवार, 22 अगस्त 2024 10:11 PM (IST)
आजाद फाउंडेशन द्वारा महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ पैदल मार्च
जयपुर। महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आजाद फाउंडेशन द्वारा गुरुवार को जयपुर में एक पैदल मार्च का आयोजन किया गया। इस मार्च में सैकड़ों स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया और कैंडल मार्च निकालते हुए बलात्कारियों को फांसी की सजा देने और महिलाओं की सुरक्षा के लिए अलग से कानून बनाए जाने की मांग की। मार्च के दौरान स्टूडेंट्स ने हाथों में तख्तियां लेकर समाज में बढ़ रहे अपराधों के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने यह मांग की कि महिलाओं के साथ होने वाले जघन्य अपराधों के लिए कठोर कानून बनाए जाएं ताकि अपराधियों को सख्त सजा मिल सके। इस आयोजन की मुख्य संयोजक पूजा डेट वॉल ने बताया कि इस मार्च का उद्देश्य समाज में महिलाओं की सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना है। उन्होंने कहा, हम चाहते हैं कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए और कड़े कानून बनाए और बलात्कारियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए। यह मार्च जयपुर के विभिन्न प्रमुख स्थानों से गुजरते हुए संपन्न हुआ। मार्च में शामिल सभी लोगों ने इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करने और समाज में बदलाव लाने की अपील की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement