Awareness rally held regarding national security-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर निकाली जागरूकता रैली

khaskhabar.com: शनिवार, 02 मार्च 2024 8:07 PM (IST)
राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर निकाली जागरूकता रैली
जयपुर। जगतपुरा स्थित टयूटो इंटरनेशनल स्कूल इंटरनेशनल स्कूल की ओर से राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस को लेकर जागरूकता अभियान की शुरुआत शनिवार से की गई। इस अवसर पर स्कूल के स्टूडेंट्स की ओर से पोस्टर प्रेजेंटेशन एवं जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर जागरूकता के विभिन्न मुद्दों पर आमजन को जागरूक किया गया। आयोजन के दौरान रामनगरिया थाना इंचार्ज अरुण कुमार ने सभा को संबोधित किया एवं सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर स्टुडेंट्स, आमजन एवं स्कूल प्रबंधन को संबोधित किया। कुमार ने बताया कि कोई भी संदिग्ध हरकत होने पर तुरंत प्रभाव से स्थानीय थाने को सूचित करना आमजन की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन की ओर से अरुण कुमार एवं उनकी टीम का इलाके में बेहतर कार्य करने के लिए सम्मान किया गया। स्कूल के निदेशक महेंद्र शर्मा ने बताया कि बच्चों के भीतर अभी से राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर अलख जगानी चाहिए, इसी के चलते इस तरीके के आयोजन नियमित रूप से किए जाते रहते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement