Awareness campaign for de-addiction started in Deeg-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डीग में नशा मुक्ति के लिए जनजागरूकता अभियान शुरू

khaskhabar.com: रविवार, 22 जून 2025 3:31 PM (IST)
डीग में नशा मुक्ति के लिए जनजागरूकता अभियान शुरू
डीग। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत डीग के जल महल, कामां की पंचायत समिति, अंबेडकर छात्रावास, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, तथा पहाड़ी के तहसील कार्यालय, नगर पालिका एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के निकट नाट्य संस्था स्नेह कला मंच के सहयोग से नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता फैलाने और अभियान का प्रचार-प्रसार किया गया। भारत सरकार द्वारा देशभर में फैल रही नशे की प्रवृत्तियों पर अंकुश लगाने तथा समाज को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से यह अभियान प्रारंभ किया गया है। 12 जून से 26 जून तक "नशा मुक्त भारत पखवाड़ा" के रूप में मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देने वाले कार्यक्रम एवं जनचेतना बढ़ाने वाली गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। नागरिकों को अभियान के तहत शपथ दिलाकर ऑनलाइन प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में 23 जून (सोमवार) को डीग जिले के सभी उपखंडों में संबंधित उपखंड अधिकारी जन-जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। 26 जून (गुरुवार) को "नशीले पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस" के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यशाला तथा सायं 5:00 बजे डीग के जल महल से बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा।
सभी नागरिकों से विनम्र अनुरोध है कि "नशा मुक्त भारत अभियान" की वेबसाइट पर जाकर अथवा QR कोड स्कैन कर स्वयं एवं अपने परिवारजनों को नशा मुक्त रखने की शपथ लें तथा प्रमाण पत्र प्राप्त कर अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement