Awakening the next stop off to visit Jalandhar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जाग्रति यात्रा जालंधर से अगले पड़ाव के लिए रवाना

khaskhabar.com: शुक्रवार, 02 दिसम्बर 2016 11:04 PM (IST)
जाग्रति यात्रा जालंधर से अगले पड़ाव के लिए रवाना
जालंधर। सिक्खों के दसवें गुरु साहिबे कमाल श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के 350 वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में श्री पटना साहिब से चली गुरु साहिब के शस्त्रों से सुसज्जित जाग्रति यात्रा आज बाबा बकाला के रात के पड़ाव के बाद वहाँ आगे चली । आज दोपहर को यात्रा जालंधर पहुंची जहां भारी गिनती में संगत ने यात्रा का स्वागत किया । जालंधर में कई जगहों पर संगत द्वारा लंगर लगाया गया । गौरतलब है की यह यात्रा 13 अक्टूबर को पटना साहिब से शुरू हुई थी और 17 दिसंबर को पटना साहिब वापिस पहुंचेगी । आज यह यात्रा जालंधर से होकर लुधियाना पहुंचेगी और बाद में हरयाणा से गुजरती हुई दिल्ली पहुंचेगी । उधर यात्रा के दौरान श्रद्धलुओं में भी खूब उत्साह देखने को मिला । खास ख़बर Exclusive: सदियों पुरानी सोहराय को बचाने का बीड़ा उठाया महिलाओं ने See photos

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement