Advertisement
तीन नई हवाई पट्टियां, आठ नए हेलीपैड और हेली हब से एविएशन सेक्टर को मिलेगा बड़ा बूस्ट : दुष्यंत चौटाला

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने आगे कहा कि ग्रामीण स्वच्छता की दिशा में सरकार ने 1600 तालाबों का सौंदर्यीकरण किया है और इस बजट में 2500 अतिरिक्त तालाबों को जोड़ा गया है। इतना ही नहीं अब 7500 की आबादी से कम वाले गांवों को भी महाग्राम योजना में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हजार करोड़ रुपए से शहरी क्षेत्र में सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त होगी। दुष्यंत चौटाला ने सरकार के एक और ऐतिहासिक कदम के बारे मेें जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार ने बजट के माध्यम से अंग्रेजी हुकूमत के फैसले नहरी किसानों के लिए आबियाना को हटाने का काम किया है, इससे छोटे से लेकर बड़े किसानों को लाभ होगा। वहीं शहीद सैनिकों के सम्मान में परिजनों को दी जाने वाली राशि को 50 लाख रुपये से बढ़ाकर एक करोड़ रुपये करने से शहीद परिवारों को सपोर्ट मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 77 ऐतिहासिक और पुरातात्विक स्थलों के विकास के लिए 100 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान करने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। डिप्टी सीएम ने कहा कि फरीदाबाद में दो बार सूरजकुंड मेले के लगने से हस्तशिल्प कला विकसित होगी। उन्होंने कहा कि बजट में पशुधन के लिए नए आठ अस्पताल, ब्लॉक स्तर पर डिस्पेंसरी, गांवों में समय पर पशुओं के उपचार के लिए मोबाइल डिस्पेंसरी की शुरुआत की गई है। एक सवाल के जवाब में उपमुख्यमंत्री ने कांग्रेस को सलाह देते हुए कहा कि कांग्रेसी बजट की आलोचना करने की बजाय बजट को स्टडी करें और सदन में तथ्य के साथ चर्चा करें, सरकार जवाब देगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


