Auto driver in Hyderabad kills wife and daughter, then commits suicide-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हैदराबाद में ऑटो चालक ने पत्नी और बेटी की हत्या के बाद अपनी जान दी

khaskhabar.com: रविवार, 21 जुलाई 2024 4:53 PM (IST)
हैदराबाद में ऑटो चालक ने पत्नी और बेटी की हत्या के बाद अपनी जान दी
हैदराबाद। सिकंदराबाद के बोवेनपल्ली इलाके में रविवार को एक ऑटो चालक ने अपनी पत्नी और 10 महीने की बेटी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महिला तथा उसकी बेटी का शव बरामद किया। पुलिस के अनुसार, गणेश ने अपनी पत्नी स्वप्ना और बेटी नक्षत्र की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने सुचित्रा में चलती ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गणेश को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था, इसलिए उसने ऐसा खौफनाक कदम उठाया।
गणेश के पड़ोसियों के अनुसार, वह एक ऑटो रिक्शा चालक था और परिवार कुछ साल पहले महाराष्ट्र से आया था।
बोवेनपल्ली थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement