Authorization Letter Of Ration Dealer Suspended-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भवानी मंडी के छत्रपुरा गांव के राशन डीलर का प्राधिकार पत्र किया निलंबित

khaskhabar.com: शुक्रवार, 22 फ़रवरी 2019 12:50 PM (IST)
भवानी मंडी के छत्रपुरा गांव के राशन डीलर का प्राधिकार पत्र किया निलंबित
जयपुर। प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति रमेश चंद्र मीणा के निर्देश पर झालावाड़ जिले के भवानी मंडी तहसील के छत्र पुरा गांव में राशन डीलर द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत वितरित किए जाने वाले गेहूं के वितरण में लापरवाही करने पर प्रवर्तन निरीक्षक टीम द्वारा घासी लाल राशन डीलर के प्राधिकार पत्र को निलंबित कर दिया गया है। खाद्य मंत्री मीणा ने बताया कि की झालावाड़ जिले के दौरे के दौरान आमजन द्वारा राशन डीलर की लापरवाही एवं गेहूं वितरण में की जा रही अनियमितताओं के बारे में शिकायत की गई थी। उन्होंने जिला रसद अधिकारी को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए! जिस पर प्रवर्तन निरीक्षक टीम द्वारा मौके पर जाकर जांच की गई। जांच के दौरान टीम को राशन की दुकान पर 13 क्विटल 26 किलो गेहूं कम पाए गए। निर्धारित मात्रा में गेहूं कम पाए जाने पर राशन डीलर को टीम द्वारा निलंबित कर दिया गया है। खाद्य मंत्री ने बताया कि प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत वितरित की जाने वाली राशन सामग्री में किसी भी तरह की लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी! उन्होंने बताया कि राशन सामग्री के वितरण में लापरवाही करने वाले राशन डीलरों को तुरंत प्रभाव से निलंबित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement