Advertisement
ऑकलैंड: भारत का कथक और न्यूजीलैंड के 'हाका' की अद्भुत प्रस्तुति ने मोहा मन

पीएम मोदी का ऑकलैंड के गवर्नमेंट हाउस में पारंपरिक माओरी रीति-रिवाजों के साथ औपचारिक स्वागत किया गया। इस खास मौके पर उन्हें 'गार्ड ऑफ ऑनर' भी दिया गया।
यह भव्य स्वागत भारत और न्यूजीलैंड के मजबूत होते द्विपक्षीय संबंधों, आपसी सम्मान और गहरी दोस्ती की एक खूबसूरत झलक है। इस दौरान माऊरी संस्कृति के शक्तिशाली नृत्य पोविरी से स्वागत किया गया।
पोविरी की प्रक्रिया कई चरणों में बंटी होती है। इसमें से एक में माओरी योद्धा पारंपरिक हथियारों के साथ मेहमान के सामने आते हैं और जमीन पर एक टोकन रखते हैं। अगर मेहमान उसे उठा लेता है, तो इसका मतलब होता है कि वह शांति का संदेश लेकर आया है। पीएम मोदी के सामने भी जब यह चुनौती रखी गई, तो उन्होंने पूरे सम्मान के साथ इसे स्वीकार किया।
वहीं, भारतीय समुदाय की ओर से आयोजित 'किया ओरा मोदी' इवेंट भी माओरी भाषा से लिया गया। जिसके कई सकारात्मक अर्थ हैं। इनमें से एक अर्थ पीएम मोदी आपका स्वागत है। अब यह न्यूजीलैंड की इंग्लिश का भी एक अहम हिस्सा बन चुका है। आसान भाषा में कहें तो इसका इस्तेमाल 'हेलो', 'हाय' या 'बाय' की तरह किया जाता। प्रधानमंत्री मोदी ने भी भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए किआ ओरा कहा। पीएम मोदी के मुंह से यह शब्द सुनते ही पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


