Attractive plants planted on the divider of City Fourlane-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सिटी फोरलेन के डिवाइडर पर लगाए आकर्षक पौधे

khaskhabar.com: मंगलवार, 23 जुलाई 2024 4:15 PM (IST)
सिटी फोरलेन के डिवाइडर पर लगाए आकर्षक पौधे
-पौधों के संरक्षण के लिए समाज सेवियों ने ली जिम्मेदारी झालावाड़। प्रदेश सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाए जा रहे पौधारोपण अभियान को निरंतर आगे बढ़ाते हुए जिला प्रशासन के निर्देशन में झालावाड़ शहर के सिटी फोरलेन के डिवाइडर पर आकर्षक पौधे लगाए जाने का कार्य प्रारंभ किया गया है। जिसकी शुरूआत मंगलवार को जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ द्वारा मिनी सचिवालय के सामने पौधे लगाकर की गई। इस मौके पर जिला कलक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार सम्पूर्ण जिले में विभिन्न विभागों तथा आमजन के सहयोग से वृहद स्तर पर पौधारोपण का कार्य जारी है। इसी के साथ झालावाड़ शहर को हरियाली से आच्छादित करने के लिए जिला प्रशासन एवं जिला परिषद् के सहयोग से जिले के विभिन्न समाज सेवी बन्धुओं एवं संस्थाओं की पहल पर झालावाड़ शहर के बीच से गुजर रहे सिटी फोरलेन के डिवाइडर पर आकर्षक पौधे लगाने के कार्य की शुरूआत की गई है। इस दौरान उन्होंने जिलेवासियों से भी खाली जगहों पर अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।
जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शम्भुदयाल मीणा ने बताया कि शहर के बीच से गुजर रहे सिटी फोरलेन के डिवाइडर पर पौधारोपण के लिए मनरेगा के माध्यम से गड्डे खुदवाने का कार्य करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पौधे लगाने के साथ-साथ पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी जिले के समाज सेवियों को दी गई है। पौधों के बचाव के लिए डिवाइडर पर फैसिंग भी लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण फोरलेन के डिवाइडर पर टरमेरिया व वाशिंगटोनिया के पौधे लगाने के साथ-साथ मनमोहक फुलवारी भी बनाई जाएगी। इस दौरान मनरेगा के तहत कार्य करने वाली महिला श्रमिकों ने भी जिला कलक्टर के निर्देश पर पौधारोपण किया।
इस दौरान वाटरशेड के अधीक्षण अभियंता जीतमल नागर, मनरेगा अधिशाषी अभियंता राजेन्द्र निमेष, अधिशाषी अभियंता (अभियांत्रिकी) बृजपाल सिंह, समाजसेवी पुखराज जैन, औंकार बंजारा, गिरिराज प्रसाद सहित विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, जिला परिषद् एवं नगर परिषद् के कार्मिक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement